Chapter 1 : Samadhi Pada
|| 1.24 ||

क्लेशकर्मविपाकाशयैरपरामृष्ट: पुरुषविशेष ईश्वरः


पदच्छेद: क्लेश , कर्म , विपाक , आशयै: , अपरामृष्ट: , पुरुष-विशेष: , ईश्वरः ॥


शब्दार्थ / Word Meaning

Hindi

  • क्लेश - क्लेश
  • कर्म - कर्म
  • विपाक - विपाक
  • आशयै: - आशय (इन चारों के)
  • अपरामृष्ट: - संबंध से रहित है (तथा)
  • पुरुषविशेष: - जो समस्त पुरुषों से उत्तम है,वह
  • ईश्वर: - ईश्वर है ।

English

  • klesha - misery
  • karma - actions
  • vipaka - fruits of the actions
  • shayaira - accumulations
  • paramrishtah - unaffected
  • purusha - pure awareness
  • vishesh - distinct, special
  • Ishvarah - Ishvara, God

सूत्रार्थ / Sutra Meaning

Hindi: क्लेश, कर्म, विपाक, आशय - इन चारों के संबंध से रहित है तथा जो समस्त पुरुषों से उत्तम है, वह ईश्वर है ।

Sanskrit:

English: Isvara is the Supreme Purusha, unaffected by misery, actions, fruits of action or desires.

French: Le Dieu est le mâle suprême,insensible à la misère, aux actions, aux fruits de l’action ou aux désirs.

German: Īsvara ist ein Purusa besonderer Art, der unberührt ist von dem Kreislauf, der durch innere Triebe, triebhaftes Handeln, die Ergebnisse solchen Handelns und die Bindung an diese Ergebnisse geschlossen wird.

Audio

Yog Sutra 1.24
Explanation 1.24
Requested file could not be found (error code 404). Verify the file URL specified in the shortcode.

Explanation/Sutr Vyakhya

  • Hindi
  • English
  • Sanskrit
  • French
  • German
  • Yog Kavya
  1. Naimitik deeds  Casual  क्लेश (अविद्यादि पञ्च क्लेश), कर्म (तीन प्रकार के कर्म), विपाक (कर्मों का फल), आशय (समस्त वासनाएं) से जो सर्वथा पृथक है ऐसे पुरुष विशेष को ईश्वर कहा गया है ।क्लेश पांच प्रकार के होते हैं-
    • १. अविद्या
    • २. अस्मिता
    • ३. राग
    • ४. द्वेष
    • ५. अभिनिवेश

    कर्म को भी अलग-अलग परिपेक्ष्य में विभाजित किया गया है । वैसे सामान्यत: लोक में पाप कर्म और पुण्य कर्म ये दो प्रकार से कर्म के विभाग किये हैं लेकिन विभिन्न शास्त्रों में मुख्यतःकर्म को तीन प्रकार से बांटा गया है |

    • १. निमित्त कर्म
    • २. नैमित्तिक कर्म
    • ३. काम्य कर्म

    योग दर्शन में कर्म को तीन प्रकार से बांटा गया है-

    • १. शुक्ल कर्म अर्थात शुभ कर्म
    • २. अशुक्ल कर्म अर्थात अशुभ कर्म
    • ३.शुक्लाशुक्ल अर्थात मिश्रित कर्म

    भगवतगीता में कर्म का तीन प्रकार से प्रभाग किया है-

    • १. कर्म
    • २. अकर्म
    • ३. विकर्म

    कर्म जब फल देने लगते हैं तो इसी को विपाक कहा गया है और ईश्वर चूँकि निष्काम कर्म करता हुआ जगत का परिपालन करता है तो उसके कर्म नहीं बनने के कारण वह सर्वथा विपाक से रहित होता है |

    जब किसी कर्म के विपाक को प्राप्त होने पर उसके भोगने से उत्पन्न वासनाएं होती हैं उन्हें योग दर्शन कि भाषा में आशय कहा गया है । कहीं कहीं आशय का अर्थ दूसरी तरह भी किया जाता है । कर्म जब तक फलोन्मुख नहीं होते तब तक चित्तभूमि में जो वासना सुप्त रूप से रहती है वह आशय नाम से कही जाती है। ईश्वर कर्म एवं कर्मफल से रहित होता है इसलिए वह आशय रहित भी होता है अर्थात ईश्वर में किसी भी प्रकार से कोई भी वासनाएं नहीं होती हैं । कर्म, कर्मफल एवं उन्हें भोगने से पुरुष उनकी वासनाओं से बच नहीं सकता इसीलिए ईश्वर को महर्षि पतंजलि ने पुरुष विशेष के नाम से कहा है |

  1. Ishwar is extraordinary force which is completely severed from klesha (ignorance/misconceptions etc. five kleshas), deeds (its three types), vipak (fruits of deeds), Ashaya (all kinds of desires).

    Kleshas are of five types:

    1. 1. Avidya    Ignotance/misconceptions
    2. 2. Asmita    Pride
    3. 3. Raga       Attachment/anger
    4. 4. Dvesha    Grudge
    5. 5. Abhinivesh    Persistence

    Action is also divided as per different perspectives. Though, generally in this world deeds are divided into sinful deeds and noble deeds. But according to different shastras deeds are broadly divided into three categories:

    Nimit deeds       Purposeful

    Naimitik deeds Casual

    Kamya deeds    Desirable

    In Yoga Darshan deeds are divided into three types:

    Shukla Karma or Auspicious Deeds

    Ashukla Karma or Inauspicious Deeds

    Mixed Deeds

    In Bhagwad Gita deeds are divided into three categories:

    Karma      Action

    Akarma    Inaction

    Vikarma   Sin

    When deeds start bearing fruit then this is called Vipak. And God nurtures the world flawlessly yet action free, so He is always deprived of Vipak.

    When desires are generated after enjoying the fruit of your deeds, it is called Ashaya in terms of Yoga Darshan. The desires that remain dormant in your mind until your deeds bear fruit are called Ashaya. Since Ishwar is free from actions and fruits of deeds, so He is free from Ashaya too. Since man cannot escape his deeds, their fruits and ashaya, therefore, Maharshi Patanjali refers to God as Purush Vishesh i.e. extraordinary force..

coming soon..
coming soon..
coming soon..

सूत्र: क्लेशकर्मविपाकाशयैरपरामृष्ट: पुरुषविशेष ईश्वरः

 

क्लेश कर्मों के पार है जो

सारे जगत का आधार है जो

कर्म फलों में नहीं जिसकी आसक्ति

वासनाएं पास नहीं जिसके आ सकती

पुरुष विशेष वह ईश्वर कहलाता

करुणाकर, दयानिधान वही है दाता

पाप पुण्य से रहित सदा है

निष्काम कर्म दैवीय संपदा है

गुणातीत वह सदा शांत है

अगाध सिंधु वह सदा प्रशांत है

जीवात्माओं का एक आधार वह

योगियों का एक विचार वह 

One thought on “1.24”

  1. M CHANDORA says:

    ishwar do karm ,not free from action , but his karma is shubh for atma and not with any attachment or any klesh.
    please clarify this also .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *