Donate Us

वैदिक विस्डम के अंतर्गत हमारे भारतीय शास्त्रों के प्रचार प्रसार की एक वृहद व्यवस्था एवं रूपरेखा तय की गई है। जिसमें सर्वप्रथम हम भारतीयों के महान एवं जन जन में प्रचारित ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता और महर्षि पतंजलि प्रणीत योग सूत्रों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

जीवन के सभी समस्याओं का समाधान देते ये दो ग्रंथ, आम जन मानस के जीवन में प्रतिष्ठित हों और उनके जीवन में सब प्रकार से शांति आए, इसके लिए हम इन दो ग्रंथों को सरलीकृत रूप में पूरे विश्व के सामने ला रहे हैं। विश्व की अलग अलग भाषाओं में भी इनके अनुवाद की व्यवस्था कर, आज के समय के सबसे बड़े माध्यम ” डिजिटल माध्यम” से सभी को सुलभ कराने का यह एक विनम्र प्रयास है।

बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के व्यक्ति हमारे इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं।

बच्चों के लिए शास्त्र स्मरण प्रतियोगिता के माध्यम से उनके जीवन में ग्रंथों की शिक्षा का प्रवेश हमारा मुख्य उद्देश्य है ताकि बड़े होकर जब वे इस योग्य हो जाएं कि वे शास्त्र वचनों के ऊपर चिंतन कर पाए तो उन्हें जीवन के सभी प्रश्नों का उत्तर अपने भीतर से मिल जाए।

वहीं युवाओं से लेकर आज के दौर के हमारे वरिष्ठ जनों के मन में स्वयं से लेकर जीवन एवं भगवान तक के विषय में अनेक प्रश्न उमड़ते रहते हैं। सर्वप्रथम उन्हें भी उनकी अपनी समझ के अनुसार सरल भाषा में शास्त्रों के गूढ़ अर्थ का बोध हो जाएं। यह दोनों हमारी प्राथमिकता हैं।

इस पूरे कार्य को आज के समय में, आज की उपलब्ध तकनीक के आधार पर सब तक पहुंचाने के लिए हमें सभी सज्जनों का सहयोग चाहिए।

इस पूरे कार्य में वेबसाइट निर्माण, टाइपिंग, प्रूफ रीडिंग, ग्राफिक्स एवं अनेक प्रबंधन संबंधित कार्यों के सुचारु संयोजन के लिए अर्थ अर्थात धन एवं मानव संसाधनों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु यह सहयोग अपेक्षित है।

www.patanjaliyogasutra.in वेबसाइट के माध्यम से हमने देश ही नहीं विश्व भर के योग सूत्रों के पाठकों के लिए सूत्रों की सरलीकृत व्याख्या, ऑडियो, ऑडियो एक्सप्लेनेशन, संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, जर्मन और फ्रेंच भाषाओं में उपलब्ध कराई है। जिसका लाभ आज सभी को मिल रहा है। आगे इस ज्ञान यज्ञ को हम इसी गति, शक्ति के साथ आगे बढ़ा पाएं इसके लिए आपके साथ और विश्वास की सदैव आवश्यकता रहेगी।

One Consciosness Society Trust के माध्यम से हम अपने सामर्थ्य के साथ यह भगवत कार्य प्रारंभ कर रहे हैं और आप सब जागरूक और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए सदैव तत्पर भारतीयों के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।

बैंक डिटेल्स:
ONE CONSCIOUSNESS SOCIETY FOUNDATION
A/C – 921020012962167
IFSC CODE – UTIB0003083
AXIS BANK LTD
SECTOR 5, GURGAON

आप हमें सीधे बैंक ट्रांसफर कर अपना सात्विक सहयोग प्रदान कर सकते हैं अथवा नीचे दिए गए Donate Us के ऑप्शन पर क्लिक करके ऑनलाइन UPI के माध्यम से भी सहयोग दे सकते हैं।

Donate Us